कवि युगल सौरभ अनामिका के बेटे ग्रन्थ के आये 95℅ अंक - के एल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र हैं ग्रन्थ
मेरठ - सी.बी.एस.ई. का दसवीं का रिजल्ट जैसे ही आया पूरे शहर में बधाईयों के ताते लग गए। मेरठ के कवि युगल सौरभ जैन सुमन एवं डॉ अनामिका जैन अम्बर के छोटे बेटे ने भी इस वर्ष के. एल. इंटरनेशनल स्कूल से 10 वीं की परीक्षा दी थी। उनके 95% अंक आए तो घर में खुशी का माहौल छा गया। मिठाइयां लेकर दादी बाबा पहुंचे। भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के महानगर संयोजक कवि मनमोहन भल्ला ने भी बधाई प्रेषित की । हिंदी साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष कवि प्रतीक गुप्ता व पदाधिकारियों उमंग गोयल विमल ग्रोवर नीतीश राजपूत अमन जैन दिव्यांश टण्डन व उदिता शर्मा ने भी ग्रन्थ की उक्त उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया ।
सौरभ जैन सुमन ने बताया कि के.एल. इंटरनेशनल स्कूल अपने बच्चों के सर्वांगीण विकास पर बहुत काम करता है। निश्चित ही मेहनत उनके बेटे की है किंतु श्रेय स्कूल को भी जाता है। प्रिंसिपल सुधांशु शेखर एवं चेयरमैन तेजिंदर खुराना का आभार व्यक्त करते हुए सौरभ सुमन ने अपने सोशल मीडिया से पोस्ट भी की है।
डॉ अनामिका जैन अम्बर ने कहा कि पूरा परिवार ग्रन्थ के नंबरों से बहुत खुश है। उन्होंने कहा कि हमने कभी पढ़ाई को लेकर बच्चों पर दबाव नहीं बनाया।