logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जिला प्रेस क्लब सोनीपत के निर्विरोध प्रधान बने राजेश कुमार 'खत्री'।

खरखौदा/सोनीपत/सोमपाल सैनी - 7988804545, 8950236002

​ ​जिला प्रेस क्लब सोनीपत के वर्ष 2026-2029 के त्रि-वार्षिक निर्विरोध प्रधान बने
राजेश कुमार 'खत्री'। यहाँ सबसे खास बात यह रही कि पूरी कार्यकारिणी का चयन सर्व-सम्मति से किया गया।

आपको बता दे कि इस दौरान सभी पदों के लिए केवल एक-एक नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके बाद सह-रिटर्निंग अधिकारी राकेश ने निर्वाचन की औपचारिक घोषणा की और सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र वितरित किए।

​सर्वसम्मति से चुनी गई टीम में अनुभवी पत्रकारों को जगह दी गई है जिसमे ​प्रधान: राजेश कुमार 'खत्री',

​उपप्रधान: रविंद्र,

​महासचिव: सुखबीर सैनी,

​सह-सचिव: हरीश,

​कोषाध्यक्ष: श्याम वशिष्ठ,

​इसके अतिरिक्त, संगठन की मजबूती के लिए कार्यकारिणी सदस्य के रूप में कुलदीप सिंह, जसबीर सिंह खत्री, विनोद कुमार 'कोहड़', श्याम सुंदर शर्मा, रणबीर सिंह 'रोहिल्ला' और अनिल कुमार 'खत्री' को संरक्षण मंडल के रूप में चुने गए है।

​नवनियुक्त प्रधान राजेश कुमार खत्री ने पदभार ग्रहण करने के बाद सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, "संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे पूरी निष्ठा से निभाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य वर्षभर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना और पत्रकारों के हितों व संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करना रहेगा।"

​इस अवसर पर जिले भर के पत्रकारों ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि यह टीम प्रेस क्लब को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।

223
4049 views

Comment