logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अनियंत्रित बोलेरो ने भैंस को मारी टक्कर, खंभे से टकराकर पलटी गाड़ी, चालक गंभीर घायल

हुसैनगंज फतेहपुर संवाददाता।
हुसैनगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गणेशपुर गांव में सोमवार को एक सड़क हादसे में बोलेरो अनियंत्रित होकर भैंस से टकराने के बाद बिजली के खंभे से भिड़कर पलट गई। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि भैंस भी घायल हो गई।
जानकारी के अनुसार रामनगर गणेशपुर निवासी अवधेश यादव पुत्र हरिश्चंद्र यादव के मकान के सामने सड़क किनारे भैंस बंधी हुई थी। इसी दौरान बोलेरो संख्या UP 71R4150 अचानक अनियंत्रित हो गई और भैंस को टक्कर मारते हुए आगे लगे बिजली के पोल से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन सड़क किनारे पलट गया।
हादसे में बोलेरो चालक इदरीश पुत्र लल्लू निवासी भटपुरवा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को नियंत्रित किया। घायल चालक को परिजनों द्वारा तत्काल रामसनेही अस्पताल फतेहपुर ले जाकर भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

11
1272 views

Comment