नारी शक्ति वंदन
नारी शक्ति वंदन
नारी शक्ति का नया उदाहरण: मुद्रा योजना से नेहा टोप्पो ने शुरू किया ‘N Square Fashion’, 25 लोगों को रोजगार
प्रधानमंत्री मुद्रा योजना देश के युवाओं, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। इस योजना के माध्यम से बिना किसी जमानत के उपलब्ध कराए जा रहे ऋण से अनेक युवा अपने सपनों को साकार कर रहे हैं। भोपाल जिले की युवा उद्यमी सुश्री नेहा टोप्पो इसकी प्रेरक मिसाल बनकर सामने आई हैं।
सुश्री नेहा टोप्पो ने पुणे के प्रतिष्ठित संस्थान INIFD (International Institute of Fashion Design) से फैशन डिजाइनिंग में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने फैशन इंडस्ट्री की बारीकियों को समझा और बाद में पुणे के प्रसिद्ध डिजाइनरों के साथ काम करते हुए व्यावहारिक अनुभव भी अर्जित किया। नौकरी के दौरान उनके मन में यह विचार आया कि वे केवल नौकरी तक सीमित न रहकर स्वयं का उद्यम स्थापित करें और दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर सृजित करें।
इसी संकल्प के साथ वे भोपाल लौटीं और अपनी बचत तथा सीमित संसाधनों से गारमेंट मैन्युफैक्चरिंग की एक छोटी यूनिट शुरू की। उनके डिजाइनों और काम की गुणवत्ता को बाजार में अच्छा प्रतिसाद मिला और उनके उत्पादों की मांग तेजी से बढ़ने लगी। व्यवसाय का विस्तार करने और आधुनिक मशीनों की आवश्यकता को देखते हुए उन्होंने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, भोपाल के मार्गदर्शन में उन्होंने यूको बैंक, हबीबगंज शाखा से प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत 10 लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। इस राशि से उन्होंने 15 नई सिलाई मशीनें, प्रेस मशीन और अत्याधुनिक ड्रेस कटिंग मशीनें खरीदीं, जिससे उनके उद्यम को नई गति मिली।
आज उनका स्टार्टअप “N Square Fashion & Clothing” सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है और यहाँ 25 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार प्राप्त हो रहा है। नेहा का यह उद्यम न केवल आर्थिक रूप से सफल हो रहा है, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं और युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बन गया है।
सुश्री नेहा टोप्पो इस उपलब्धि का श्रेय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व को देती हैं। उनका कहना है कि सरकार की योजनाओं और सहयोग ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर दिया है तथा प्रदेश में सूक्ष्म और लघु उद्योगों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है।
नेहा की यह सफलता कहानी इस बात का सशक्त उदाहरण है कि यदि सही मार्गदर्शन, संकल्प और सरकारी योजनाओं का सहयोग मिल जाए तो युवा उद्यमी न केवल अपने सपनों को साकार कर सकते हैं, बल्कि समाज में रोजगार और प्रेरणा का नया अध्याय भी लिख सकते हैं।
CM Madhya Pradesh
Ministry of Women & Child Development, Government of India
Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal #NariShaktiVandan #भोपाल #bhopal