logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भीड़ में बिछुड़ीं दो बहनें, पुलिस ने सकुशल मिलवाया परिजनों से

शाहजहांपुर। कोतवाली पुलिस ने तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए भीड़भाड़ वाले कार्यक्रम में बिछुड़ी दो बालिकाओं को सकुशल बरामद कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। इस सराहनीय कार्य पर परिजनों ने पुलिस टीम का आभार जताया।

जानकारी के अनुसार, 15/16 अप्रैल की रात बरेली मोड़ पर चल रहे सावन कृपाल रूहानी मिशन के कार्यक्रम में भीड़ के दौरान साक्षी सिंह (12) और उपासना सिंह (16) अपने परिजनों से बिछुड़ गई थीं। इस संबंध में उनके भाई प्रशांत सिंह ने पीआरवी को सूचना दी।

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने कार्यक्रम स्थल पर उद्घोषणा कराई और आसपास के क्षेत्रों में सक्रियता से तलाश की। कुछ ही देर में दोनों बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया।

इसके बाद पुलिस ने दोनों को सुरक्षित उनके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और टीम का धन्यवाद किया। पुलिस का कहना है कि जनसुरक्षा और सहायता के लिए वह सदैव तत्पर है।

5
509 views

Comment