logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*भ्रष्टाचार और लापरवाही पर गाज: बिहार राज्य के पुर्वी चंपारण जिले के हरसिद्धि थाने की सब इंस्पेक्टर अंजलि कुमारी निलंबित*

*भ्रष्टाचार और लापरवाही पर गाज: हरसिद्धि थाने की सब इंस्पेक्टर अंजलि कुमारी निलंबित*


मोतिहारी के हरसिद्धि थाने में पदस्थापित वर्ष 2019 बैच की सब इंस्पेक्टर अंजलि कुमारी के खिलाफ अनुशासनहीनता और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों के बाद उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उन पर एक युवती की बरामदगी से जुड़े मामले में पीड़ित परिवार से अवैध तरीके से पैसों की वसूली करने और अपने कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही बरतने का आरोप लगा है। जांच में यह तथ्य सामने आया कि उन्होंने बरामद युवती को नियमानुसार बालिका गृह भेजने के बजाय चार दिनों तक अवैध रूप से थाने में ही रखा और न्यायालय में बयान दर्ज कराने की प्रक्रिया में जानबूझकर देरी की।
इस मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशिक्षु डीएसपी ऋषभ कुमार को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिनकी रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि होने के बाद यह कड़ी कार्रवाई की गई है। अंजलि कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरुद्ध विभागीय जांच की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। पुलिस प्रशासन के इस कड़े रुख से महकमे में हड़कंप मच गया है और यह संदेश देने की कोशिश की गई है कि वर्दी की आड़ में भ्रष्टाचार या लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

0
0 views

Comment