मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना को दी बड़ी सौगात, हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई से उड़ानें शुरू
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में लुधियाना और आसपास के इलाकों के लोगों को बड़ी राहत मिली है। लंबे इंतजार के बाद हलवारा एयरपोर्ट से 15 मई से उड़ानें शुरू होने जा रही हैं। इससे अब लोगों को हवाई सफर के लिए दूसरे शहरों में नहीं जाना पड़ेगा।
इस फैसले से लुधियाना के व्यापार, उद्योग और रोजगार को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। कारोबारियों, छात्रों और आम यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी, व
शहर की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी।
मुख्यमंत्री भगवंत मान सरकार के इस कदम को पंजाब के विकास की दिशा में बड़ा फैसला माना जा रहा है। लोगों में इस खबर को लेकर खुशी का माहौल है।
रिपोर्ट: बलबिंदर सिंह, लुधियाना पंजाब