logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुस्लिम समुदाय इबादत के साथ-साथ लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करे: फहीम अहमद

 देश आज कोरोनावायरस से लड़ रहा है ऐसे मे देश के हर नागरिक पर जिम्मेदारी है कि वो लाँकडाउन का पालन करें, घर में सुरक्षित रहें और देश हित में सहयोग करें। मुस्लिम समाज को जहाँ लाँकडाउन में देश का सहयोग करना है।ं साथ में रमजान के महीने की इबादत भी करनी है। 

मुस्लिम समाज के दोनो कंधों पर जिम्मेदारी बनी हुई है। मैं सभी मुस्लिम भाइयों से अपील करता हूं कि अल्लाह की इबादत तनहाई में करें और मुल्क के लिए दुआ करें। लाँकडाउन का पूर्ण रूप से पालन करें।

 हम लोग जितनी सख्ती से  लाँकडाउन का पालन करेगे। उतना ही सुरक्षित रहेगे। तथा साथ मे हमे अपने पड़ोसियों का भी ख्याल करना है। अगर आस पास में किसी शख्स को राशन की अावश्यकता है तो हमे लाँकडाउन का पालन करते हुए पड़ोसियों का सहयोग करना है,ताकि हमारा पड़ोसी भूखा न सोये। 

रोजा हमें सब्र सिखाता है। और आज हमे सब्र की अवश्यकता है। हम सब को मिलकर लाँकडाउन का सख्ती से पालन करना है। और इस लड़ाई को फतह करना है।

289
22868 views

Comment