logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जौनपुर में तीन और पाॅजिटिव मरीज मिले, संक्रमित मरीजों की कुल संख्या आठ हुई

जौनपुर।  जनपद में महाराष्ट्र के पनवेल धरावी से भाग कर यहाँ बदलापुर आने वाले 9 लोगों में  दो व्यक्ति व एक वाराणसी से आए व्यक्ति को आज कोरोना पाॅजिटिव पाये जाने से जिले में हड़कंप मच गया है। अब जनपद में कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या 8 पहुंच गयी है। यद्यपि, इनमें से चार ठीक हो कर अस्पताल से छोड़ दिए गए हैं। 

 मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ. राम जी पाण्डेय से इस सन्दर्भ में बात करने पर उन्होंने बताया कि, ‘महाराष्ट्र से कुल 22 लोग ट्रक अथवा पैदल चल कर आये थे, जिन्हें बदलापुर के सल्तनत बहादुर डिग्री कालेज में क्वारंटाइन किया गया था। इनमें से नौ लोग पनवेल स्थित धरावी से आये हुए थे,  जिनका सैम्पल लेकर जांच हेतु भेजा गया था। आज तीन की रिपोर्ट पाॅजिटिव आ गयी है जिसमे एक वाराणसी से व्यक्ति आया था जो जलालपुर के ओइना गांव का निवासी है। 

 उन्होंने बताया कि, ‘मौके पर चिकित्सकों की टीम उपचार में लग गयी है। सभी संक्रमित मरीजों को आइसाकलेसन में भर्ती करवा दिया गया है।’   डाॅ. पाण्डेय ने यह भी बताया कि, ‘आज ही तीनों कोरोना पाजिटिवो को वाराणसी स्थित अस्पताल में रेफर कर दिया जायेगा।’ 

ज्ञातव्य है कि अब तक जनपद में पांच कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या थी। इनमें चार ठीक हो चुके हैं और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा चुका है।  एक का उपचार जारी था।  अब इन तीन मरीजों को मिलने के बाद कोरोना पाॅजिटिव मरीजों की संख्या आठ हो गयी है, जिनमें से चारठीक हो गये हैं।

269
15034 views

Comment