हिल टॉप स्कूल में दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्य शाला का सफल आयोजन |
हिल टॉप स्कूल में NCF-SE 2023 के अंतर्गत प्रमुख दक्षताओं एवं अधिगम परिणामों की समझ विषय पर दो दिवसीय राज्य स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
डॉ. चिरंजीत नाथ (JCERT एवं CENTA) के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यशाला में जमशेदपुर, रांची, चक्रधरपुर, खड़गपुर, प्रयागराज एवं उड़ीसा से 36 शिक्षकों ने भाग लिया। 20 से 21 अप्रैल तक चले इस प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को दक्षता-आधारित शिक्षण पद्धतियों से सशक्त बनाना था।
कार्यशाला में शिक्षकों को NCF-SE 2023 के अनुरूप कक्षा शिक्षण में नवाचार, मूल्यांकन और अधिगम परिणामों को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए आवश्यक कौशल प्रदान किए गए।