logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्वामी शिवानंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोरिंडा में शिक्षा में सुधार लाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

स्वामी शिवानंदा सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मोरिंडा में सर्वहितकारी समिति के महामंत्री श्री संदीप धुड़िया जी का आगमन अत्यंत प्रेरणादायक रहा। प्रातःकालीन वंदना सभा के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों एवं समस्त स्टाफ को सर्वहितकारी समिति की विभिन्न गतिविधियों से अवगत कराया। साथ ही, पंजाब बोर्ड की आठवीं कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई दी तथा सभी छात्रों को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करने के लिए आशीर्वाद प्रदान किया।

इसके पश्चात उन्होंने विद्यालय के स्टाफ के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें विद्यालय प्रबंधक समिति के प्रधान श्री रमन भोला जी, अध्यक्ष श्री जितेंद्र गुंबर जी, श्री हर्ष कोहली जी तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री राजेश कुमार जी भी उपस्थित रहे। बैठक में विद्यालय को और अधिक उन्नति की ओर अग्रसर करने तथा विद्यार्थियों की शिक्षा में सुधार लाने से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

महामंत्री जी ने पूर्व छात्रों के साथ भी संवाद किया। इस बैठक की विशेष बात यह रही कि विद्यालय के प्रथम छात्र भी इस अवसर पर उपस्थित रहे, जो सभी के लिए गौरव का विषय था। विद्यालय प्रबंध समिति के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने विद्यालय के समग्र विकास हेतु कई महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए।

कार्यक्रम का समापन सुखना मंत्र के साथ किया गया, जिसने पूरे वातावरण को सकारात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।

0
121 views

Comment