logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियां सम्मानित

खानपुर कलां, 21 अप्रैल। 
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को सम्मानित करते हुए नकद पुरस्कार प्रदान किए गए। विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुदेश ने  ने मेडलिस्ट खिलाड़ी छात्राओं को सम्मानित किया और उनकी उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।इस अवसर पर कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय की बेटियां खेल के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रही हैं और राष्ट्रीय स्तर पर विश्वविद्यालय का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और समर्पण अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।कुलपति प्रो. सुदेश ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि यह व्यक्तित्व निर्माण और आत्मविश्वास बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्राओं को भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन जारी रखने के लिए प्रेरित किया।विश्वविद्यालय की छात्राओं ने ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं में विभिन्न खेलों में पदक जीतकर संस्थान का नाम गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर खेल निदेशक डॉ बबिता व खेल प्रभारी डॉ संजीत मलिक भी मौजूद रहे। फोटो कैप्शन :-01 ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिताओं की विजेता खिलाड़ियों के साथ कुलपति प्रो सुदेश। 

0
132 views

Comment