logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पलामू में महिलाओं-बच्चियों की सुरक्षा को लेकर सक्रिय हुई पुलिस, मातृत्व संघ ने सौंपा ज्ञापन

पलामू: जिले में महिलाओं और बच्चियों की सुरक्षा को लेकर पहल तेज होती दिख रही है। इसी कड़ी में महिलाओं के हित में कार्य करने वाली संस्था मातृत्व संघ की अध्यक्षा शर्मिला वर्मा और उपाध्यक्षा डॉ. अमितू सिंह ने मंगलवार को पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी से मुलाकात की।

इस दौरान संस्था की ओर से पुष्पगुच्छ देकर एसपी का स्वागत किया गया और महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर एक छह सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया। ज्ञापन में महिलाओं एवं बच्चियों की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित करने, उनसे संबंधित मामलों में त्वरित कार्रवाई, स्कूल-कॉलेजों और प्रमुख चौक-चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, पब्लिक ट्रांसपोर्ट में सीसीटीवी और ड्राइवर की पहचान सत्यापन अनिवार्य करने तथा महिला हेल्पलाइन नंबर के व्यापक प्रचार-प्रसार जैसी मांगें शामिल हैं।


पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि पलामू में महिलाओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के साथ-साथ महिलाओं की शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आमजनों को सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण प्रदान करने के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।

मुलाकात के बाद मातृत्व संघ की अध्यक्षा शर्मिला वर्मा ने संतोष व्यक्त करते हुए एसपी का आभार जताया। संस्था से जुड़ी अन्य महिलाओं—सचिव फरहा नाज, ज्योति नवीन सिन्हा, प्रो. स्वाति सहाय, मंजू चंद्रा, एडवोकेट वंदना कुमारी, सुषमा देवी, प्रिया, चंदा देवी, अनामिका सिंह, ललिता सहाय और फाउंडर पूजा रत्नाकर—ने भी उम्मीद जताई कि नए एसपी के कार्यकाल में महिलाओं को सुरक्षित माहौल मिलेगा।

0
66 views

Comment