logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अछल्दा औरैया/गर्मी के चलते बर्फ और तरबूज के मार्केट में बड़े भाव

गर्मी के बढ़ते प्रकोप ने बाजार में हलचल तेज कर दी है। तापमान में लगातार इजाफा होने से बर्फ और तरबूज की मांग अचानक बढ़ गई है। स्थानीय बाजार में बर्फ की कीमत लगभग 1 हजार रुपये प्रति कुंतल तक पहुंच गई है, जिससे दुकानदारों और ग्राहकों दोनों पर असर दिख रहा है। वहीं तरबूज, जो गर्मी में राहत देने वाला प्रमुख फल है, 20 रुपये प्रति किलो के भाव से बिक रहा है और इसकी बिक्री तेजी से हो रही है।

दोपहर के समय बाजारों में खासा भीड़भाड़ का माहौल देखने को मिल रहा है, जहां लोग गर्मी से बचाव के लिए ठंडी चीजों की खरीदारी कर रहे हैं। विक्रेताओं का कहना है कि मांग बढ़ने के कारण दामों में उछाल आया है। आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ने की संभावना के चलते बाजार में यह हलचल और तेज हो सकती है।

12
354 views

Comment