logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सेखाला में शिक्षा क्षेत्र में नई पहल, राजकीय विद्यालयों स्मार्ट बोर्ड योजना का विस्तार

सेखाला। शिक्षा क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा देते हुए मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमान डूंगर राम सुथार द्वारा एक सराहनीय पहल की गई है। उनके निर्देशन में सेखाला परिक्षेत्र के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में स्मार्ट बोर्ड स्थापित करने के साथ-साथ प्रारंभिक शिक्षा के उच्च प्राथमिक विद्यालयों को भी इस योजना में शामिल किया गया है।
यह निर्णय शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इससे विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण एवं तकनीक आधारित शिक्षा प्राप्त होगी, जिससे उनकी सीखने की प्रक्रिया और अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनेगी।
इस उत्कृष्ट पहल के लिए राजस्थान पंचायतीराज एवं माध्यमिक शिक्षक संघ, सेखाला के अध्यक्ष सज्जन सिंह गोगादेव सहित समस्त शिक्षक साथियों एवं संगठन ने श्री सुथार को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। साथ ही पंचायतीराज दिवस के अवसर पर भी उन्हें शुभकामनाएं दी गईं।

8
62 views

Comment