घर में युवक का शव फंदे से लटका मिला
न्यूज शाजापुर! शाजापुर जिले से एक संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। सुनेरा थाना क्षेत्र के ग्राम सुनेरा में शुक्रवार को एक युवक का शव उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।
पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को फंदे से उतारकर पंचनामा तैयार किया। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे शव को पोस्टमार्टम के लिए शाजापुर जिला अस्पताल भेजा गया, जहां फिलहाल उसे पोस्टमार्टम रूम में सुरक्षित रखा गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
सुनरा थाना प्रभारी अंकित मुकाती के अनुसार, मृतक की पहचान महेश प्रजापति के रूप में हुई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में मौत के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और घटना के पीछे की सच्चाई जानने के लिए परिजनों एवं आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
कैमरामेन संजय कुशवाह
शाजापुर