मुंडन कराने जा रही ट्राली पलटी, 5 की मौत, 22 जख्मी
मुंडन कराने जा रही ट्राली पलटी, 5 की मौत, 22 जख्मी
लखीमपुर, शारदानगर थाना क्षेत्र के गांव सोहरिया से ट्रैक्टर ट्राली सवार ग्रामीण मुंडन कराने औघड़ बाबा जा रहे थे। ट्रैक्टर में दो ट्रालियां जुड़ी थी। दोनों ट्रालियों पर करीब 50 महिला, पुरुष और बच्चे सवार थे। ट्रैक्टर ट्राली जब पढुआ थाना क्षेत्र में कुछ दूर आगे पहुंची तो वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। जबकि करीब 22 लोग जख्मी हैं।