थाना वजीरगंज बदायूं में साइकिल चोर गिरफ्तार
थाना वजीरगंज: दीपक गिरफ्तार, 06 साइकिल व गैस सिलेंडर बरामद
बदायूँ पुलिस प्रेस नोट के अनुसार थाना वजीरगंज पुलिस ने चोरी के मामले का खुलासा करते हुए अभियुक्त दीपक पुत्र नरेश निवासी ग्राम वीरमपुर थाना वजीरगंज को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 06 साइकिल और एक खाली इंडेन गैस सिलेंडर बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 116/26 धारा 303(2) BNS में कार्रवाई करते हुए धारा 317(2) BNS की बढ़ोतरी की गई। आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा गया।
#Badaun #Wazirganj #PoliceAction #TheftCase