logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दाता का मंदिर बना पक्षी मित्र: श्री सार्दुल सिंहजी रोवाड़ा कोलरी में लगे परिंडे, महेचा ने लिया जल भरने का संकल्प हर व्यक्ति को दो परिंडे जरूर लगवाने

दाता का मंदिर बना पक्षी मित्र: श्री सार्दुल सिंहजी रोवाड़ा कोलरी में लगे परिंडे, महेचा ने लिया जल भरने का संकल्प

हर व्यक्ति को दो परिंडे जरूर लगवाने व समय पर पानी भरने की अपील

सियाणा। कोलरी कस्बे स्थित श्री सार्दुल सिंहजी रोवाड़ा दाता मंदिर परिसर में ‘परिंडे लगाओ, पक्षी बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को प्लास्टिक के परिंडे लगाए गए। मंदिर परिसर व आसपास के पेड़ों पर परिंडे टांगकर उनमें पक्षियों के लिए पानी भरा गया, जिससे भीषण गर्मी में बेजुबान पक्षियों को राहत मिल सके।
इस अवसर पर मंदिर के पुजारी आर.टी. महेचा ने परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने का संकल्प लिया। अभियान के संयोजक अशोक कुमार भट्ट (सर्वोदय सेवा वेलफेयर फाउंडेशन) ने बताया कि इस मुहिम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में बचपन से ही जीव-दया और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित करना है। जब बच्चे स्वयं परिंडों में पानी भरते हैं, तो उनके भीतर बेजुबान जीवों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ती है।
उन्होंने जानकारी दी कि इस अभियान की शुरुआत पिछले वर्ष की गई थी, जिसके तहत हर साल लगभग 500 निःशुल्क परिंडे वितरित किए जाते हैं। अब तक 185 से अधिक परिंडे विभिन्न गांवों, मंदिरों और विद्यालयों में लगाए जा चुके हैं।
इस सराहनीय पहल में पुजारी आर.टी. महेचा, अशोक कुमार भट्ट, विनोद कुमार लखारा और नारायण लाल सहित कई ग्रामीणों ने सहयोग किया। साथ ही आमजन से भी इस अभियान से जुड़कर पुण्य कार्य में भागीदार बनने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
इसी क्रम में कोलरी कस्बे के अन्य मंदिरों में भी परिंडे लगाए जा रहे हैं। पुजारी आर.टी. महेचा, जो एक किसान पुत्र हैं, देवी-देवताओं के प्रति गहरी आस्था रखते हैं और मंदिरों में पूजा-अर्चना व रख-रखाव के साथ-साथ छोटा व्यवसाय करते हुए समाज सेवा में भी अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अन्य स्थानों पर भी नियमित रूप से परिंडों में पानी भरने का संकल्प लिया है, ताकि गर्मी के मौसम में पक्षियों को निरंतर राहत मिलती रहे।

सियाणा की आवाज़ रिपोर्टर रामसिंह महेचा सियाणा पत्रकार, Contact: 9869584777

36
1577 views

Comment