logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गला रेते जाने के बाद चर्चा में आया एक्स मुस्लिम यूट्यूबर, सलीम वास्तविक सामने आया 13 साल के बच्चे की हत्या का सच

मुरादाबाद गाजियाबाद के एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक की गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। वह 25 साल से फरार चल रहा 13 वर्षीय बच्चे की हत्या का दोषी निकला, जिसे दिल्ली पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया।यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में रहने वाले एक्स मुस्लिम यूट्यूबर सलीम वास्तिक को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जिस शख्स पर कुछ समय पहले जानलेवा हमला हुआ था, वही अब दिल्ली के एक कारोबारी के 13 वर्षीय बेटे की हत्या का दोषी निकला है। दिल्ली पुलिस ने शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया, जो पिछले 25 वर्षों से फरार चल रहा था।पुलिस जांच में सामने आया कि 20 जनवरी 1995 को सलीम वास्तिक ने दिल्ली के एक कारोबारी के बेटे संदीप बंसल का अपहरण किया था। आरोपी ने परिवार से फिरौती की मांग की, लेकिन रकम न मिलने पर उसने बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना ने उस समय पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी।पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वारदात के बाद सलीम को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था और 1997 में अदालत ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। हालांकि, साल 2000 में उसे जमानत मिल गई, जिसके बाद वह फरार हो गया। इसके बाद वह लगातार अपनी पहचान बदलकर शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ और गाजियाबाद में छिपकर रह रहा था।समय के साथ सलीम वास्तिक ने धर्म परिवर्तन कर लिया था और एक्स मुस्लिम के नाम से अपनी नई पहचान बनाई। इसके बाद वह यूट्यूब पर सक्रिय हो गया और ‘सलीम वास्तिक 0007’ नाम से चैनल चलाने लगा, जहां वह इस्लाम धर्म और मदरसों की शिक्षा पर सवाल उठाता था। उसके वीडियो विवादित माने जाते थे और इसी वजह से वह लगातार चर्चा में बना रहता था।

6
141 views

Comment