logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कौशांबी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ी पहल – अवैध पैथोलॉजी व बिना रजिस्ट्रेशन अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई

कौशांबी में स्वास्थ्य व्यवस्था पर बड़ी पहल – अवैध पैथोलॉजी व बिना रजिस्ट्रेशन अस्पतालों पर होगी सख्त कार्रवाई
आज जनपद कौशांबी के मंझनपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी बड़े भाई डॉ. संजय कुमार जी एवं बांदा मेडिकल कॉलेज में रहे प्रोफेसर डॉ. पी.एन. यादव जी (डिप्टी CMO) से स्वास्थ्य विभाग से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई, जिसमें विशेष रूप से जनपद में संचालित अवैध पैथोलॉजी लैब्स और बिना रजिस्ट्रेशन के चल रहे कई अस्पतालों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया, बैठक के दौरान आम जनता के स्वास्थ्य के साथ हो रहे खिलवाड़ और भ्रष्टाचार पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई तथा यह स्पष्ट किया गया कि ऐसे अवैध संस्थान न केवल नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं बल्कि लोगों की जान के साथ भी जोखिम पैदा कर रहे हैं, इस पर संबंधित अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि जल्द ही ऐसे सभी पैथोलॉजी केंद्रों और अस्पतालों की जांच कर कड़ी एवं प्रभावी कार्रवाई की जाएगी ताकि स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता आए और आम लोगों को सुरक्षित एवं बेहतर इलाज मिल सके, साथ ही यह भी संकल्प लिया गया कि जनहित से जुड़े इस मुद्दे को लगातार उठाया जाएगा और स्वास्थ्य विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार को उजागर कर व्यवस्था में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया जाएगा।

शालिनी सिंह पटेल
प्रदेश उपाध्यक्ष जेडीयू यूपी प्रभारी बुंदेलखंड
बबेरू विधानसभा 233

12
355 views

Comment