logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मथुरा में हाफिज-ए-कुरान सरिक जवाहर का सम्मान, समाजसेवी रज्जो कुरैशी के निवास पर हुआ इस्तकबाल

मथुरा। शहर में दीन और तालीम के क्षेत्र में कामयाबी हासिल करने वाले हाफिज सरिक जवाहर के सम्मान में समाजसेवी रज्जो कुरैशी के निवास पर एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर हाजी आरिफ राय वाले चाँद रजा ने सरिक जवाहर से मुलाकात कर उन्हें गले लगाकर हौसला अफजाई की और उनकी सफलता पर दिली मुबारकबाद पेश की।

कार्यक्रम में रज्जो कुरैशी ने अपनी टीम के साथ सरिक जवाहर की उपलब्धि को पूरे समाज के लिए गर्व की बात बताते हुए कहा कि बच्चों की कामयाबी समाज को नई दिशा देती है। उन्होंने कहा कि दीन के साथ-साथ दुनियावी तालीम भी बेहद जरूरी है और यही तरक्की का असली रास्ता है।

हाजी आरिफ राय वाले चाँद रजा ने खास तौर पर मुस्लिम बच्चों से अपील करते हुए कहा कि वह धार्मिक शिक्षा के साथ आधुनिक शिक्षा में भी आगे बढ़ें, ताकि समाज और देश के विकास में अपनी अहम भूमिका निभा सकें।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सरिक जवाहर की उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए दुआ की कि अल्लाह तआला उन्हें और तमाम बच्चों को इल्म हासिल करने तथा जीवन में लगातार कामयाबी हासिल करने की तौफीक अता फरमाए।

इस सम्मान समारोह ने समाज में शिक्षा, मेहनत और तरक्की के संदेश को मजबूती से आगे बढ़ाया।

32
848 views

Comment