logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट

🌿 निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ, सेवा भाव से जुड़ा जैन समाज 🌿

आज प्रातः 11:00 बजे अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री रोहित जैन द्वारा एक निशुल्क प्याऊ का शुभारंभ किया गया। इस पुण्य अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्यगण एवं संरक्षकगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और इस सेवा कार्य में अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। भीषण गर्मी के मौसम में राहगीरों को शीतल जल उपलब्ध कराने का यह प्रयास मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण माना गया।

इस अवसर पर सभी उपस्थित जनों ने मिलकर सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया और ऐसे सामाजिक कार्यों को निरंतर जारी रखने की बात कही।

🙏 निवेदक:
अहिंसा जैन वेलफेयर ट्रस्ट परिवार
समस्त सदस्यगण एवं संरक्षकगण

15
151 views

Comment