logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ग्राम पतेया में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में मार-पीट,दो घायल

ग्राम पतेया में पैसे के लेनदेन को लेकर दो पक्षो में मार-पीट,दो घायल



दो दिन पहले भी दोनो पक्षो में हुआ था हांथा -पाई



नन्द कुमार सिंह /ब्युरो चीफ, राष्ट्रीय प्रसार



मदनपुर /औरंगाबाद--औरंगाबाद जिले के मदनपुर प्रखंड अंतर्गत ग्राम पतेया में बुधवार शाम 6 बजे दो पक्षो में जमकर मार पीट हुया जिसमे एक ही पक्ष के दो लोगो को गंभीर चोटें आई है ,मार पीट में नितेश कुमार उर्फ बिट्टू ,पिता-गया सिंह ,ग्राम-पतेया एवं उसका शाला सूरज कुमार बुरी तरह घायल है, जिसे ग्रामीणों ने आनन फानन में मदनपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया , स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज कर रहे डॉ के मुताबिक नितेश कुमार उर्फ बिट्टू कुमार को मात्था फटा हुआ है जिसका इलाज मदनपुर पी एच सी में चल रहा है वही सूरज कुमार को बेहोशी के हालत में उचित इलाज हेतु हायर सेंटर ट्रांसफर कर दिया गया है ।

पूछताछ के दरम्यान नितेश कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने प्रेस को बताया कि हमलोग अपने ग्राम के ही विद्यालय पर मछली बना रहे थे तभी ग्राम के ही नन्हे उर्फ मयंक ,पिता-धनंजय सिंह हांथ में बांस लिए हुए आया और गाली देते हुए कहा कि पैसा अभी तुरंत दो नही तो जान मार देंगे और बांस से ताबड़तोड़ मारने लगा जिसमे हमलोग बुरी तरह घायल हो गए है,उसने यह भी बताया कि हम इसकी सूचना थाना को दिए हैं प्रसासन अपने करवाई में जुट चुकी है,आगे की कार्रवाई जारी है ।

163
3829 views

Comment