logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

ब्रेकिंग न्यूज संजय गांधी जैविक उद्यान अब पटना जू के नाम से जाना जाएगा





पटना:बिहार सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने एक अहम फैसला लेते हुए संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना का नामकरण “पटना जू (Patna Zoo)” करने को मंजूरी दे दी है।



इसके साथ ही उद्यान के बेहतर संचालन और विकास के लिए गठित संजय गांधी जैविक उद्यान प्रबंधन एवं विकास सोसाइटी का नाम भी बदलकर “पटना जू प्रबंधन एवं विकास सोसाइटी” कर दिया गया है।



सरकार के इस निर्णय का उद्देश्य जू की पहचान को और सशक्त बनाना तथा इसके प्रबंधन और विकास कार्यों को अधिक प्रभावी बनाना है। इससे पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिलने और जू के आधुनिकीकरण को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

पटना से नरेश अग्रवाल

11
315 views

Comment