logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं मथुरा जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना जी ने किए गिरिराज जी के दर्शन


मथुरा।   उत्तर प्रदेश के माननीय कैबिनेट मंत्री एवं मथुरा जनपद के प्रभारी मंत्री सतीश महाना जी ने आज जतीपुरा स्थित गिरिराज मुखारविंद पर पहुंचकर गिर्राज महाराज के दर्शनों का लाभ उठाया तदोपरांत मंत्री जी गिरिराज महाराज के दर्शन कर मंडल महामंत्री गोवर्धन  ओम प्रकाश शर्मा जी के निज निवास पर पहुंचे जहां उन्होंने वर्तमान समस्याओं को संज्ञान में लेते हुए इस विषय पर विशेष चर्चा की।

वहीं इस दौरान क्षेत्रीय विधायक ठाकुर कारिंदा सिंह , मथुरा महानगर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल  ,महामंत्री राजवीर सिंह, चंद्रपाल कुंतल, प्रदीप गोस्वामी, सुमित शर्मा , मंडल अध्यक्ष गोवर्धन परशुराम सिंह, वरिष्ठ नेता मोहनलाल शर्मा जी कान्हा शर्मा, हरिओम शर्मा,सियाराम नेताजी, गौतम हिंदुस्तानी,अंकुर शर्मा, गणेश शर्मा ,एवं स्थानीय प्रशासन एसडीएम गोवर्धन राहुल यादव,क्षेत्राधिकारी गोवर्धन रवि कांत पाराशर, थानाध्यक्ष गोवर्धन प्रदीप कुमार ,नायब तहसीलदार बृजभूषण अवस्थी, एवं प्रशासनिक अधिकारी एवं कार्यकर्ता साथ में उपस्थित रहे।

161
15244 views
1 shares

Comment