logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भगवानपुर बहुगरा गांव में नहीं मिल रहा गरीबो को आवास का लाभ

जनपद कौशांबी ब्लॉक नेवादा अंतर्गत ग्राम सभा भगवानपुर बहुगरा जठिया चमर पुरवा ग्राम वासियों का गंभीरआरोप है कि एक नहीं बल्कि दो-दो बार आवास मिलता है एक बार औरत के नाम से आवास मिलता है फिर दूसरी बार आदमी के नाम से आवास मिलता है।

उनका कहना है कि जिन लोगों का कच्चा मकान बना है जो गिरने के कगार पर है उन लोगों को आवास ना देकर बल्कि पक्का मकान वाले लोगों को आवास दिया जाता है। प्रधानमंत्री व  मुख्यमंत्री  का कहना है कि हर गरीब व्यक्ति जो कच्चे मकान में रह रहे है उनको आवास दिया जाए। ग्राम ग्राम वासियों का आरोप है कि ग्राम विकास अधिकारी व खंड विकास अधिकारी को प्रार्थना पत्र दिया गया, लेकिन और अभी तक ना कोई अधिकारी जांच करने आये ना ही कोई कार्रवाई की गई। ग्राम वासियों में आक्रोश दिखाई दे रहा है । ग्राम वासियों का कहना है कि हमारा मकान गिरने के कगार पर हैं।


135
34227 views

Comment