पश्चिम बर्दवान में बीजेपी ने तृणमूल कांग्रेस का किला ध्वस्त किया
रानीगंज :- पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में चली बीजेपी की परिवर्तन की गेरुआ लहर में पश्चिम बर्दवान जिले में भी तृणमूल कांग्रेस का किला ध्वस्त हो गया है। दरअसल पश्चिम बर्दवान जिले की सभी 9 विधानसभा सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज करते हुए क्लीन स्वीप किया है। जबकि तृणमूल कांग्रेस अपना खाता भी नहीं खोल सकी है। वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में पश्चिम बर्दवान जिले की 9 में से 6 सीटों पर तृणमूल कांग्रेस ने कब्जा जमाया था। जबकि भाजपा को सिर्फ 3 सीटों पर जीत मिली थी। इस तरह से देखा जाए तो इस बार तृणमूल कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा और पार्टी शून्य पर सिमट गई। आसनसोल उत्तर विधानसभा सीट से मंत्री मलय घटक और दुर्गापुर पूर्व विधानसभा सीट से मंत्री प्रदीप मजूमदार भी चुनाव हार गए हैं। जबकि पश्चिम बर्दवान जिला तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ चक्रवर्ती अपनी पांडेश्वर विधानसभा सीट नहीं बचा सके और वह भी पराजित हुए हैं।