नयागांव: भाजपा कार्यकर्ताओं ने पश्चिम बंगाल जीत पर भव्य जश्न मनाया
नयागांव: भारतीय जनता पार्टी के मंडल नयागांव में उप सरपंच पदम पटेल घाटी के नेतृत्व में पश्चिम बंगाल में भाजपा की जबरदस्त जीत और शानदार प्रदर्शन के उपलक्ष्य में 4 मई 2026 को भव्य जश्न का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दुर्गा भगोरा की मौजूदगी में वरिष्ठ कार्यकर्ता और युवा साथियों ने रंग-बिरंगे फटाखे और आतिशबाजी के साथ अपनी खुशी का इजहार किया।
कार्यक्रम का आयोजन अपना ढाबा परिसर में हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर एक-दूसरे का मुंह मीठा किया और मोदी जी के जयकारे लगाए। जश्न में पूर्व महामंत्री साकार चंद लबाना, शांतिलाल लबाना, पूर्व मंडल अध्यक्ष ललित रावल, नाथूलाल पटेल, राकेश पटेल, भरत तिरगर, राम प्रकाश शर्मा, निरंजन पटेल, कान सिंग, शक्ति सिंग, गौतम लाल पटेल, राम प्रसाद, जगदीश दरोगा, मनोहर सिंह, हीरालाल, महावीर, भगवती पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।