रेबीज संक्रमित कुत्ते के काटने के बाद गाय के दूध से बना मट्ठा पी गई बारात, सभी को लग रहे इंजेक्शन
रेबीज से संक्रमित कुत्ते ने गाय को काटा उसे के के दूध का मठा बारात ने पिया सभी को रेबीज के इंजेक्शन लगाए जा रहे हैं छिंदवाड़ा जिले के भैंसादंड क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है। जानकारी के अनुसार, एक गाय को कुत्ते ने काट लिया था, लेकिन इस बात की जानकारी न होने के कारण उसी गाय के दूध से बना मठा गांव में एक बारात के दौरान लोगों को पिला दिया गया। बाद में गाय का स्वास्थ्य खराब होने के कारण पशु चिकित्सक को दिखाया गया तो उसने रेबीज होने की संभावना व्यक्त की जिसके कारण जिन लोगों ने उसे गाय के दूध का सेवन किया था उन्हें सूचना दी गई । (छिंदवाड़ा ,मध्य प्रदेश)