logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पीथमपुर जनप्रतिनिधियों के साथ युद्ध स्तर पर विशेष सफाई अभियान जारी

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 में शहर को उच्चतम पायदान पर स्थापित करने के उद्देश्य से विशेष सफाई अभियान युद्ध स्तर पर संचालित किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला के मार्गदर्शन में प्रतिदिन सायंकाल 05 बजे से सफाईमित्रों की विशेष दलेल लगाकर शहर के विभिन्न वार्डों, सार्वजनिक स्थलों, जलीय स्रोतों, मंदिर परिसरों एवं मुख्य मार्गों पर व्यापक साफ-सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
नगर पालिका द्वारा तैयार की गई कार्ययोजना के अनुसार प्रतिदिन संबंधित वार्डों में जनप्रतिनिधियों एवं पार्षदगण के समन्वय से सफाई कार्य संपादित किया जा रहा है। अभियान के दौरान नालियों की सफाई, कचरा निष्पादन, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता, जलभराव की रोकथाम एवं वर्षा पूर्व आवश्यक व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री निशिकांत शुक्ला, स्वास्थ्य अधिकारी श्री रूपेश कुमार सूर्या एवं स्वच्छता टीम द्वारा अभियान का नियमित औचक निरीक्षण भी किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित वार्डों में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं। साथ ही जनप्रतिनिधियों, पार्षदों एवं नागरिकों से स्वच्छता को लेकर संवाद स्थापित कर नागरिक सहभागिता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमति सेवंती सुरेश पटेल द्वारा भी लगातार नागरिकों से अपने शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाए रखने में सहयोग की अपील की जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल नगर पालिका की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। सभी के सामूहिक प्रयासों से ही पीथमपुर को स्वच्छता के क्षेत्र में नई पहचान दिलाई जा सकती है।
नगर पालिका परिषद पीथमपुर द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष अभियान नागरिकों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ स्वच्छ सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।

49
372 views

Comment