श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट में साध्वी जया शुक्ला 'राष्ट्रीय अध्यक्ष- महिला मोर्चा' के पद पर नियुक्त
कानपुर: श्री श्याम रसोई सेवादार परिवार ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी ने साध्वी जया शुक्ला जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष- महिला मोर्चा के पद पर नियुक्त किया है।
साध्वी जया शुक्ला जी ने इस नई जिम्मेदारी के मिलने पर कहा कि वे इसे पूरी मेहनत और लगन के साथ निभाएंगी और संस्था को मजबूत करने का प्रयास करेंगी। उन्होंने संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मृत्युंजय द्विवेदी का धन्यवाद भी व्यक्त किया।