भोपाल में पदभार ग्रहण समारोह के बाद सामाजिक बंधुओं का जताया आभार
भोपाल में पदभार ग्रहण समारोह के बाद सामाजिक बंधुओं का जताया आभार
भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के नव दायित्व अध्यक्ष पदभार ग्रहण समारोह के अवसर पर प्रदेशभर से पहुंचे सामाजिक बंधुओं, कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों के प्रति श्री महेश केवट एवं श्री श्याम निषाद ने आत्मीय आभार व्यक्त किया। 6 मई 2026 को भोपाल में आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित हुए और दोनों नेताओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया।
इस अवसर पर श्री महेश केवट ने कहा कि समाज के लोगों द्वारा मिला स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि यह विश्वास और समर्थन उन्हें समाज एवं प्रदेश के हित में निरंतर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करेगा। वहीं श्री श्याम निषाद ने भी उपस्थित सभी सामाजिक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि मछुआ समाज के उत्थान, अधिकारों और कल्याण के लिए पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ कार्य किया जाएगा।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं समाजसेवी उपस्थित रहे। प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे समाजजनों ने नवदायित्व मिलने पर खुशी जाहिर करते हुए दोनों नेताओं का पुष्पमालाओं एवं शुभकामनाओं के साथ स्वागत किया। समारोह का वातावरण उत्साह और सामाजिक एकता से परिपूर्ण दिखाई दिया।
समाज के लोगों ने आशा व्यक्त की कि मध्यप्रदेश राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के माध्यम से मछुआ समुदाय के विकास, रोजगार, शिक्षा एवं कल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिलेगी।
आदिशक्ति माँ विंध्यवासनी मंदिर
राकेश निषाद (पत्रकार)
मो. 7509747686