राजस्थान मे झालावाड़ जिले के डग में ANTF कार्रवाई के बाद हड़कंप, संदिग्ध मौत पर बवाल.डग के घाटाखेड़ी में NDPS मामले में ANTF टीम ने दबिश..
राजस्थान मे झालावाड़ जिले के अंतर्गत डग में ANTF कार्रवाई के बाद हड़कंप, संदिग्ध मौत पर बवाल......
डग के घाटाखेड़ी में NDPS मामले में ANTF टीम की दबिश के दौरान आरोपी आरिफ की तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।
परिजनों ने पुलिस पर मारपीट कर जान से मारने का आरोप लगाया।
घटना के बाद बड़ी संख्या में समाजजन डग थाने पहुंच गए।
थाने के बाहर प्रदर्शन और जमकर हंगामा हुआ।
मृतक के शव को कार में रखकर सड़क जाम कर विरोध जताया गया।
सूचना पर गंगधार DSP हेमंत गौतम सहित कई थानों का पुलिस जाप्ता मौके पर तैनात रहा..
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
घटना के बाद इलाके में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।