logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

जन्मदिन उत्सव धूमधाम से मनाया

देवास। सामाजिक एवं पारिवारिक वातावरण में श्री जोगेंद्र सिंह चौहान एवं श्री तोलाराम जी सुमन का जन्मदिन बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मित्रों, शुभचिंतकों एवं परिवारजनों ने दोनों को पुष्पमालाएं पहनाकर शुभकामनाएं दीं तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान मिठाई बाटकर जन्मदिन का उत्सव मनाया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि श्री जोगेंद्र सिंह चौहान एवं श्री तोलाराम जी सुमन समाज सेवा एवं मिलनसार व्यक्तित्व के लिए क्षेत्र में विशेष पहचान रखते हैं। समारोह में सभी ने आनंदपूर्वक भाग लिया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां साझा कीं।
इस अवसर पर कई गणमान्य नागरिक, मित्रगण एवं युवा साथी उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का माहौल उत्साह, उमंग और भाईचारे से भरपूर रहा।

55
2265 views

Comment