logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कानपुरकीबेटी

वैश्विक मंच पर हिंदुस्तानी नेतृत्व की गूंज कान्स 2026 में चमकेंगी डॉ. शाजिया तशनेम सिद्दीकी
कान्स/फ्रांस
जब दूरदृष्टि, नेतृत्व, शान और वैश्विक प्रभाव एक साथ कदम बढ़ाते हैं, तब इतिहास बनता है और ऐसा ही एक ऐतिहासिक क्षण अब विश्व के सबसे प्रतिष्ठित मंच कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में देखने को मिलेगा, जहाँ अंतरराष्ट्रीय व्यवसाय और निवेश जगत की प्रभावशाली हस्ती डॉ० शाज़िया तस्नीम सिद्दीकी को आधिकारिक रूप से विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है यह केवल एक सम्मान नहीं, बल्कि भारतीय महिला नेतृत्व, वैश्विक सोच और आधुनिक उद्यमिता की शक्ति का विश्वव्यापी सरोकार है डा० शाज़िया इंटरनेशनल ग्रुप की की संस्थापक डॉ. शाजिया तशनेम सिद्दीकी आज अंतरराष्ट्रीय निवेश, लक्ज़री नेटवर्किंग, रणनीतिक साझेदारियों और वैश्विक नवाचार की दुनिया में एक मजबूत और प्रेरणादायक पहचान रखती है उनके नेतृत्व में दुनिया भर में 4000+ सक्रिय प्रोजेक्ट्स संचालित हो रहे हैं, जो व्यवसाय, विकास, अंतरराष्ट्रीय संबंधों और आधुनिक अवसरों को नई दिशा दे रहे है उनकी सोच केवल व्यापार तक सीमित नहीं, बल्कि वह पूर्व और पश्चिम के बीच विश्वास, निवेश और रचनात्मक साझेदारियों का एक मजबूत पुल बनकर उभरी है दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित हस्तियों, फिल्म सितारों, अरबपति निवेशकों, लक्ज़री ब्रांड्स और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की मौजूदगी के बीच डॉ. शाजिया की उपस्थिति भारत की बढ़ती वैश्विक शक्ति और महिला नेतृत्व का शानदार प्रतीक मानी जा रही है उन्होंने यह साबित कर दिया कि अगर सोच वैश्विक हो, इरादे मजबूत हों और नेतृत्व में दूरदृष्टि हो तो एक महिला केवल सफलता ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में प्रभाव की नई इबारत लिख सकती है।।
जो केवल बिजनेस नहीं करती,
बल्कि रिश्ते बनाती है
सिर्फ निवेश नहीं लाती,
बल्कि भविष्य गढ़ती है
और सिर्फ मंचों पर नहीं चमकती,
बल्कि दुनिया के नक्शे पर अपनी पहचान छोड़ती है।
कान्स 2026 में डॉ. शाजिया तशनेम सिद्दीकी की उपस्थिति अब केवल एक सहभागिता नहीं, बल्कि वैश्विक नेतृत्व, भारतीय गौरव और आधुनिक महिला शक्ति का प्रतीक बन चुकी है!!

31
4942 views

Comment