पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल मनाएगा 28वां स्थापना दिवस; शामली में जुटेगा व्यापारियों का हुजूम..
शामली: पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल का 28वां स्थापना दिवस आगामी 14 मई को पूरे प्रदेश में धूमधाम से मनाया जाएगा। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग ने बताया कि मुख्य कार्यक्रम शामली के ब्रेकपॉइंट रेस्टोरेंट (कैराना रोड) में आयोजित होगा। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. रामजीलाल कश्यप, एसडीएम निधि भारद्वाज और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद संगल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संगठन की स्थापना वर्ष 1999 में हरिद्वार में स्वर्गीय नेकीराम गर्ग और घनश्याम दास गर्ग द्वारा की गई थी। स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश भर में रक्तदान शिविर, आई कैंप और सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे। शामली के कार्यक्रम में भी व्यापारियों और गणमान्य नागरिकों को सम्मानित किया जाएगें