logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

थाने तक पहुंची शिकायत : मॉर्निंग वॉक पर निकली विधवा से छेड़खानी, शोर मचाने पर आरोपी भागा

Varanasi : बड़ागांव थाना क्षेत्र से रविवार को शर्मनाक मामला सामने आया। सुबह तकरीबन 5.30 बजे मॉर्निंग वॉक पर निकली विधवा से गांव के ही मनबढ़ ने छेड़खानी की।

वादिनी ने थाने पहुंचकर लिखित शिकायत की है। बकौल वादिनी, सुबह वह टहलने निकली थीं। गांव के ही रहने वाले बाबू राम पटेल ने छेड़खानी की। शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़े। वह भाग निकला। पुलिस ने बताया कि, शिकायत मिली है।

122
14881 views
7 shares

Comment