हरदोई : गड़रियन खेड़ा की मुख्य सड़क अभी तक कच्ची बनी हुई है
हरदोई : जिला हरदोई के ग्राम गड़रियन खेड़ा, पोस्ट कुडौनी, मजरा अलादतपुर नेवादा, ब्लॉक बेहंदर, तहसील संडीला की मुख्य सड़क अब तक कच्ची बनी हुई है।
बरसात के दौरान इस सड़क की स्थिति अत्यंत खराब हो जाती है, जिससे गांव के छात्रों, बुजुर्गों और मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर शीघ्र ध्यान देने और सड़क निर्माण की मांग की है ताकि जनजीवन में सुधार हो सके।