logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सिंभावली पुलिस ने शिवकुमार हत्याकांड का खुलासा किया

हापुड़: थाना सिंभावली क्षेत्र में हुए शिवकुमार हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा किया है। जांच में पता चला कि मृतक शिवकुमार की हत्या उसके जीजा और उसके दोस्त ने मिलकर की। आरोपियों ने जमीन के लालच में पहले साजिश रची और फिर शिवकुमार की हत्या की।

हत्या के बाद आरोपियों ने शव और बुलेट बाइक को नाले में फेंककर सबूत मिटाने की कोशिश की। सिंभावली पुलिस की सतत जांच, सर्विलांस और पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है और पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल अहम सबूत भी बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

2
44 views

Comment