लखनऊ: यूपी पुलिस की सोशल मीडिया रील्स पर सख्ती के नए आदेश
लखनऊ: उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने सोशल मीडिया रील्स और पोस्ट पर सख्ती बढ़ा दी है। डीजीपी मुख्यालय ने सोशल मीडिया पॉलिसी-2023 के उल्लंघन करने वाले पुलिसकर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। अमिताभ यश ने इस दिशा में स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा है कि आपत्तिजनक पोस्ट और रील डालने वाले पुलिसकर्मियों की पहचान कर उन्हें तुरंत दंडित किया जाएगा।
एडीजी लॉ एंड ऑर्डर ने पुलिसकर्मियों की अनुशासनहीनता को लेकर एक पत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि सोशल मीडिया पर अनुशासनहीनता से यूपी पुलिस की छवि प्रभावित हो रही है। हर महीने सोशल मीडिया पॉलिसी उल्लंघन की रिपोर्ट दी जाएगी और वायरल रील्स के URL समेत रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के भी निर्देश दिए गए हैं। इस कदम से पुलिस की अनुशासन व्यवस्था को मजबूत बनाने का प्रयास किया जा रहा है।