logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदपुर: माध्यमिक शिक्षा विभाग की तकनीकी प्रशिक्षण बैठक सम्पन्न

फरीदपुर: माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तहसील फरीदपुर के समस्त माध्यमिक विद्यालयों की एक महत्वपूर्ण बैठक 16 मई 2026 को म्यूज़ इंटर कॉलेज फरीदपुर में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वीरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में प्रातः 10:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में वीरेंद्र गंगवार ने ट्रैक शिक्षा पोर्टल, यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों के प्रोग्रेशन, MBU पेंडेंसी, इको क्लब फार मिशन लाइफ के नोटिफिकेशन अपलोड करने, खान अकादमी पोर्टल पर बच्चों की सक्रियता, तथा परिवहन विभाग के पोर्टल पर विद्यालयी वाहनों की सूचना अपडेट करने के विषय में विस्तृत जानकारी दी।

जनगणना के अंतर्गत 7 से 21 मई तक आठ चरणों में मोबाइल द्वारा स्व गणना के बारे में भी विद्यालयों को विस्तारपूर्वक समझाया गया। म्यूज़ इंटर कॉलेज के सभागार में स्लाइड्स के माध्यम से समस्याओं का व्यवहारिक समाधान प्रस्तुत किया गया। बैठक में उपस्थित प्रधानाचार्यों की शंकाओं का समाधान किया गया। बैठक के उपरांत प्रधानाचार्यों ने बताया कि इस प्रशिक्षण से विभागीय कार्यों के तकनीकी समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। बैठक में तहसील नोडल डॉक्टर लोकेश चंद्र, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल शिवपुरी, देवेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज वेबल बसंतपुर, योगेंद्र शर्मा, प्रबंधक एवं करुणा शंकर शर्मा, प्रधानाचार्य म्यूज़ इंटर कॉलेज तथा तकनीकी सहायक सोनू यादव उपस्थित थे।

14
228 views

Comment