logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फरीदपुर: माध्यमिक विद्यालयों की विभागीय बैठक आयोजित

फरीदपुर: माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत तहसील फरीदपुर के समस्त माध्यमिक विद्यालयों की एक महत्वपूर्ण बैठक म्यूज़ इंटर कॉलेज फरीदपुर में जिला समन्वयक समग्र शिक्षा (माध्यमिक) वीरेंद्र गंगवार की अध्यक्षता में 16 मई 2026 को प्रातः 10:00 बजे आयोजित की गई। बैठक में वीरेंद्र गंगवार ने ट्रैक शिक्षा पोर्टल, यू-डाइस पोर्टल पर छात्रों के प्रगति विवरण, MBU पेंडेंसी, इको क्लब फार मिशन लाइफ के नोटिफिकेशन अपलोड करने, खान अकादमी पोर्टल पर बच्चों की सक्रियता, तथा परिवहन विभाग के पोर्टल पर विद्यालयी वाहनों की सूचना अपडेट करने के विषय में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने जनगणना के अंतर्गत 7 मई से 21 मई तक आठ चरणों में मोबाइल द्वारा स्व गणना के विषय में भी विद्यालयों को विस्तारपूर्वक बताया। विद्यालयों को आ रही समस्याओं का समाधान स्लाइड्स के माध्यम से म्यूज़ इंटर कॉलेज के सभागार में ऑनस्क्रीन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित प्रधानाचार्यों की शंकाओं का भी समाधान किया गया। बैठक के उपरांत प्रधानाचार्यों ने बताया कि इस प्रशिक्षण के बाद विभागीय कार्यों को समय से संपादित करने में अब तकनीकी समस्याएँ नहीं आएंगी। बैठक में तहसील नोडल डॉक्टर लोकेश चंद्र, प्रधानाचार्य राजकीय हाई स्कूल शिवपुरी, देवेंद्र पाल सिंह प्रधानाचार्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय इंटर कॉलेज वेबल बसंतपुर, योगेंद्र शर्मा प्रबंधक, करुणा शंकर शर्मा प्रधानाचार्य म्यूज़ इंटर कॉलेज, एवं तकनीकी सहायक सोनू यादव प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

25
7804 views

Comment