logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

बीदासर से बड़ी खबर: झोपड़े में लगी भीषण आग, दो मासूम बच्चियों की जिंदा जलकर मौत

बीदासर | चूरू

चूरू जिले के बीदासर क्षेत्र के मानपुरा की रोही में रविवार दोपहर एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। खेत में बने एक झोपड़े में अचानक आग लगने से दो मासूम बच्चियां जिंदा जल गईं। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार मांगीलाल मेघवाल का परिवार खेत में बनी ढाणी में रहता है। रविवार करीब तीन बजे उनकी दो पौतियां 9 वर्षीय मोनिका और 8 वर्षीय डाली झोपड़े के अंदर सो रही थीं। उसी दौरान पास में जल रहे चूल्हे से तेज हवा के कारण आग की लपटें उठीं और देखते ही देखते पूरे झोपड़े ने आग पकड़ ली।

आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बच्चियों को बाहर निकालने का मौका तक नहीं मिल पाया। कुछ ही मिनटों में झोपड़ा आग का गोला बन गया और दोनों मासूमों की दर्दनाक मौत हो गई।

घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पास के खेत में बनी ट्यूबवेल चलाकर पाइप के जरिए आग बुझाने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटना की जानकारी ली। गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
रिपोर्ट: प्रदीप कुमार,AIMA DISITAL NEWS(चूरू)

29
438 views

Comment