logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

GST फर्म खोलने पर दिया कारण बताओं नोटिस

श्रीमान प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राडावास श्री बाबूलाल जाट ने अध्यापक दिनेश कुमार शर्मा को जीएसटी फर्म खोलने पर कारण बताओं नोटिस जारी किया। अध्यापक ने बताया कि राजकीय हित में खोली गई है। इससे पूर्व भी प्रधानाचार्य बाबूलाल जाट द्वारा कारण बताओं नोटिस दिया गया परंतु स्पष्टीकरण नहीं लिया गया। श्रीमान मुख्य ब्लॉक अधिकारी शाहपुरा को पत्र में लिखा गया कि अब तक में कोई नोटिस का जवाब नहीं मिला है, विभाग द्वारा जांच अधिकारी नियुक्त किया गया। श्री पवन कुमार जाट मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी शाहपुरा द्वारा, जांच टीम नियुक्त की गई है।श्री शिवदयाल बंगाली प्रधानाचार्य MGGS मंगरा वाली, श्री महेंद्र यादव वरिष्ठ लिपिक MGGS गुलाब बाड़ी के द्वारा जांच की जा रही है। प्रधानाचार्य बाबूलाल जाट झूठ कारण बताओं नोटिस से परेशान होकर के दिनेश कुमार शर्मा अध्यापक ने अन्यत्र प्रतिनियुक्ति की मांग की है।

223
5275 views

Comment