प्रयागराज झूंसी में फायरिंग मामले में दो आरोपित गिरफ्तार
प्रयागराज: झूंसी थाना पुलिस ने खुलेआम सड़क पर फायरिंग कर हत्या के प्रयास से संबंधित मुकदमे में दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में सोनू उर्फ सम्सूद्दीन अहमद पुत्र स्वर्गीय फरमूद अहमद निवासी ईसीपुर मलावा खुर्द और इंजमाम पुत्र कमरुल हसन निवासी सादियाबाद बड़ा बघाडा शामिल हैं। यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना पर 19 अप्रैल 2026 को रहीमापुर तिराहा के पास की गई।
पुलिस ने संबंधित अभियोग संख्या 167/2026 के तहत 109(1), 115(2), 126(2), 352 बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में व0उ0नि0 ताराचन्द्र, उ0नि0 जयराम, का0 संदीप पासवान, रि0का0 हरिन्द्र प्रसाद और रि0का0 विकल्प कुमार शामिल थे। गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की गई है।