logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

एआईओसीडी के आह्वान पर हड़ताल के समर्थन में बंद रहे मेडिकल स्टोर सूरज पोसवाल मेहंदीपुर बालाजी

एआईओसीडी के आह्वान पर हड़ताल के समर्थन में बंद रहे मेडिकल स्टोर

सूरज पोसवाल
मेहंदीपुर बालाजी

कस्बे में बुधवार को ऑल इंडिया ऑर्गेनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स (AIOCD) के देशव्यापी आह्वान पर दवा विक्रेताओं ने हड़ताल कर मेडिकल स्टोर बंद रखे। हड़ताल के समर्थन में कस्बे के अधिकांश केमिस्ट व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखकर ऑनलाइन दवा बिक्री के खिलाफ विरोध दर्ज कराया। दवा व्यापारियों का कहना है कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर भारी छूट देकर दवाओं की बिक्री की जा रही है, जिससे मेडिकल स्टोर्स का व्यापार लगातार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि अनियंत्रित ऑनलाइन दवा बिक्री से नियमों की अनदेखी हो रही है और इससे मरीजों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बढ़ सकता है। हड़ताल के दौरान कस्बे की कई मेडिकल दुकानें पूरी तरह बंद नजर आईं। इससे दवा लेने पहुंचे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर कस्बे सहित आसपास के क्षेत्र से नियमित दवाएं लेने वाले मरीजों को दवा उपलब्ध नहीं होने से दिक्कतें हुईं।दवा विक्रेताओं ने कहा कि सरकार को ऑनलाइन दवा कंपनियों पर सख्त नियंत्रण लागू करना चाहिए और पारंपरिक मेडिकल स्टोर्स के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।हड़ताल के दौरान स्थानीय दवा व्यापारियों ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और ऑनलाइन दवा बिक्री की व्यवस्था को नियंत्रित करने की मांग दोहराई।इस दौरान श्यामलाल गुप्ता, हरिओम बडाया, नरेंद्र गोयल, पवन कुमार तिवारी, इंद्र राज मीणा विष्णु कुमार, कैलाशचंद्र शर्मा, मनोज कुमार जैन सहित अन्य दवा विक्रेता मौजूद रहे।

2
0 views

Comment