logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

नरसिंहपुर: अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने तीन गिरफ्तारियां कीं

नरसिंहपुर/तेंदूखेड़ा: अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन ईगल क्लॉ के तहत बड़ी सफलता मिली है। तेंदूखेड़ा और चीचली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मनमोहन ठाकुर निवासी भामा को रात्रि गश्त के दौरान पकड़ लिया गया, जिसके पास से डेढ़ किलोग्राम अवैध गांजा और तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद हुई।

चीचली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रामशंकर कहार निवासी चीचली को पांच सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने गाडरवारा निवासी भागवती उर्फ भग्गो कुचबंदिया से गांजा खरीदने की बात स्वीकार की। मुख्य सप्लायर भागवती को भी सह-आरोपी बनाकर गिरफ्तार कर लिया गया। इस कार्रवाई में तेंदूखेड़ा और चीचली थाने के पुलिस बल की भूमिका महत्वपूर्ण रही।

8
562 views

Comment