लंबे समय से अपूर्ण पुलिस थाना भवन के शेष निर्माण के लिए निविदा जारी, क्षेत्रवासियों का सालों का इंतजार होगा खत्म
उदयपुर/उदयपुर जिले के पहाड़ा पुलिस थाना भवन के शेष निर्माण कार्य के लिए निविदा जारी कर दी गई है। लगभग तीन साल से रुका हुआ यह कार्य अब जल्द ही पूरा होने की उम्मीद है। इस परियोजना की अनुमानित लागत 2.14 करोड़ रुपये है।
थाना भवन का निर्माण कार्य वर्ष 2022 नवंबर में शुरु होकर नवंबर 2023 तक पूर्ण करना था,हालांकि, पूर्व ठेकेदार द्वारा कार्य समय पर पूरा न करने और अन्य कोई कारण से उसे हटा दिया गया था। इसके बाद से लगभग ढाई साल तक निर्माण कार्य रुका रहा।
वर्तमान में, पुलिस स्टाफ जर्जर पुराने भवन में रहने को मजबूर है। थाना केवल स्वागत कक्ष और एक अन्य कमरे से संचालित हो रहा है। निर्माणाधीन भवन का अभी तक केवल एक-तिहाई कार्य ही पूरा हो पाया है।
लंबे इंतजार के बाद, राजस्थान पुलिस इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RPIDCL) ने पहाड़ा पुलिस थाना के शेष निर्माण कार्यों के लिए निविदाएं आमंत्रित की हैं। निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 4 जून, 2026 निर्धारित की गई है।
जिला सीएलजी सदस्य राम प्रकाश शर्मा का ने कहा, "लंबे समय से कार्य रुके होने से बहुत दिक्कत हो रही है, अब टेंडर प्रक्रिया जारी हो चुकीं है और जल्द प्रक्रिया पूर्ण कर कार्य शुरू हो।" स्थानीय ग्रामीणों और क्षेत्रवासियों ने भी जल्द निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद जताई है।
स्थानीय लोगों को राहत: भवन के अपूर्ण होने से क्षेत्र में कानून-व्यवस्था व सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं आ रही थीं, जिसके समाधान की राह अब आसान हो गई है।
जल्द पूरा होगा निर्माण: आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ेगा, जिससे स्थानीय निवासियों को जल्द ही एक नया और सुसज्जित पुलिस थाना मिलेगा।
क्षेत्र वासी जगदीश दरोगा, भरत तिरगर, ललित रावल, साकर चंद लबाना, शांति लाल, दुर्गा देवी भगोरा, राकेश पटेल, कचरू लाल, पदम पटेल, ललित जोशी, नयनेश समेत क्षेत्र वासियों का भी कहना है की निविदा प्रक्रिया पूर्ण जल्द हो और भवन तैयार हो ताकि स्टाप और जनता को भी राहत मिल सके।