आज छबड़ा में पूर्व प्रधानमंत्री श्री स्व राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित कर मनाई*
आज देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्यौछावर करने वाले भूतपूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्व.श्री राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
संगठन महासचिव सतीश मालव ने बताया कि श्री स्व. राजीव जी के दूरदर्शी दृष्टिकोण ने 21वीं सदी के भारत की मज़बूत नींव रखी। युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की उनकी नीतियाँ और ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित किया।
देश के लिए दिया गया उनका योगदान देशभक्ति, समर्पण और सेवाभाव की मिसाल है जो युगों-युगों तक कांग्रेस संगठन के लिए प्रेरणास्त्रोत रहेगी।
मौजूद
गोरी शंकर नागर मण्डल अध्यक्ष, फूलसिंह मीणा मण्डल अध्यक्ष, मानसिंह गुर्जर, निलेश नागर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष, नितिन मालव छात्रसंघ उपाध्यक्ष, महेंद्र सेन, सतीश मालव संगठन महासचिव ब्लॉक कांग्रेस कमेटी छबड़ा, बद्रीलाल पटेल जी आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे